इजराइल / ईरान वॉर के बीच पेट्रोल डीजल के भाव में के फर्क आया ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसी के आधार पर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती हैं। हालांकि, काफी समय से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ताज़ा अपडेट के अनुसार, आज यानी 03 अक्टूबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, राज्य स्तर पर कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं।

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 74 डॉलर के पार हो गई है। ब्रेंट क्रूड आज प्रति बैरल $74.68 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि WTI क्रूड प्रति बैरल $70.92 पर ट्रेड कर रहा है। अगर भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार), 03 अक्टूबर 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।

यह महत्वपूर्ण है कि सितंबर की शुरुआत में, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई थी, तब उम्मीद थी कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय तक कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन ये उम्मीदें इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध की वजह से पूरी नहीं हो पाईं। इसका असर भी दिखाई दे रहा है और कच्चे तेल की कीमत फिर से प्रति बैरल $75 तक पहुंच गई है। अगर यह बढ़ेगा, तो त्योहारों के दौरान जनता को फायदा मिलने की बजाय बड़ा झटका झेलना पड़ सकता है।

जानिए देश के इन महानगरों में ईंधन की कीमतें।

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई में पेट्रोल रु. 104.21 और डीजल 104.21 रु. 92.15 प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल रु. 100.75 और डीजल 100.75 रु. 92.34 प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल रु. 103.94 और डीजल 103.94 रु. 90.76 प्रति लीटर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *