Skip to content
Thursday, May 14, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
rtcdaily

rtcdaily

Daily Business & Financial News Updates
rtcdaily
  • Home
  • Business
    • Banking 
    • Companies
    • Real Estate
    • IPO
    • Personal Finance
    • Mutual Funds
    • Economy
    • Startup
  • Markets
    • Commodities
      • Commodities Update
      • Commodities Analysis
    • Crypto Currency
      • Crypto Currency Analysis
      • Crypto Currency Update
    • Currency
      • Currency Analysis
      • Currency Update
    • Equity Research
    • Gold Rate
    • Silver Rate
    • Stock
      • Stock Analysis
      • Stocks Update
  • Nation & World
    • India
    • Politics 
    • World
  • Technology
    • Auto
    • Fintech
    • Personal Tech
  • Entertainment
  • Others
    • Astro 
    • Education
    • Health and Fitness
    • Jobs 
    • Lifestyle
    • Science
    • Sports 
    • Travel
  • Youtube
  • Diamond
  • Textile

अहमदाबाद में नकली ऑस्ट्रेलियाई डॉलर छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार।

Fake Australian Dollar Case: अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलियाई नकली नोट छापने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। वटवा GIDC क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में नकली ऑस्ट्रेलियन डॉलर छापे जा रहे थे। आरोपी इन नोटों को बाजार में चलाने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

SOG ने फैक्ट्री से नकली नोट, एडवांस्ड प्रिंटिंग मशीन और लगभग 11.92 लाख रुपये का कच्चा माल जब्त किया। चार आरोपियों – रोनक उर्फ मीत राठौड़ (24), खुश पटेल (24), मौलिक पटेल (36), और ध्रुव देसाई (20) को गिरफ्तार किया गया। इनमें से मुख्य आरोपी मौलिक पटेल ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है।

कैसे चला रैकेट?

एक व्यक्ति ने नकली ऑस्ट्रेलियन डॉलर की पेशकश की थी, जिससे शक होने पर SOG को जानकारी दी गई। जांच के दौरान रोनक राठौड़ से 50 नकली ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिले। पूछताछ में उसने बताया कि यह नोट उसे खुश पटेल ने दिए थे।

खुश पटेल की जानकारी के आधार पर SOG ने गांधीनगर में मौलिक पटेल के गोडाउन पर छापा मारा। वहां से नकली नोट छापने का पूरा सेटअप बरामद हुआ। मौलिक ने ध्रुव देसाई के साथ मिलकर नोट छापे और उन्हें बाजार में चलाने के लिए खुश और रोनक जैसे लोगों को दिया।

क्यों बनाई नकली नोट छापने की योजना?

पूछताछ में पता चला कि मौलिक को व्यापार में हुए नुकसान की वजह से कर्ज चुकाना था। जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने यह योजना बनाई। उसने ऑस्ट्रेलिया से लौटकर गांधीनगर में प्रिंटिंग मशीन खरीदी और इंटरनेट से ऑस्ट्रेलियन डॉलर की इमेज डाउनलोड कर नोट छापने शुरू कर दिए।

SOG अब यह जांच कर रही है कि नकली नोट कहां-कहां चलाए गए हैं और रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Market View More

Currency Currency Analysis Slider

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट पर: 95.81 के नए निचले स्तर तक टूटा, महंगाई बढ़ने की आशंका तेज

RTC Daily May 14, 2026 No Comments

भारतीय मुद्रा बाजार में रुपये पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई करेंसी मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया आज फिर कमजोर होकर अपने…

Crypto Currency Update CRYPTOCURRENCY Slider

US-China Summit और Iran तनाव के बीच स्थिर रहा Bitcoin, $81,000 के आसपास ट्रेड कर रही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी

RTC Daily May 13, 2026 No Comments

वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin फिलहाल $81,000 के आसपास स्थिर बनी हुई है। निवेशकों की नजर अमेरिका-चीन…

BUSINESS Economy Silver Rate Slider

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, ₹3 लाख प्रति किलो के करीब पहुंची सिल्वर; निवेशकों में बढ़ी हलचल

RTC Daily May 13, 2026 No Comments

भारत में चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार में सिल्वर रेट लगभग ₹3 लाख प्रति किलो के करीब…

BUSINESS Economy Gold Rate Slider

सोना-चांदी महंगा होगा! सरकार ने Import Duty 6% से बढ़ाकर 15% की, रुपये को बचाने की बड़ी कोशिश

RTC Daily May 13, 2026 No Comments

भारत सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर बड़ा फैसला लेते हुए Import Duty को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। सरकार का…

Currency Currency Update MARKETS Slider

एशियाई मुद्राओं में भारी गिरावट, ईरान तनाव के बीच रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया

RTC Daily May 12, 2026 No Comments

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर अब एशियाई मुद्राओं पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार…

Crypto Currency Update CRYPTOCURRENCY MARKETS Slider

बिटकॉइन 81 हजार डॉलर के पास स्थिर, ईरान तनाव और US CPI डेटा पर टिकी बाजार की नजर

RTC Daily May 12, 2026 No Comments

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin इस समय 81,000 डॉलर के आसपास स्थिर कारोबार कर रही है। हालांकि पिछले सप्ताह बिटकॉइन ने 82,000 डॉलर का…

MARKETS Slider Stock Stocks Update

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 100 अंक से ज्यादा टूटा; कच्चा तेल 105 डॉलर के पार

RTC Daily May 12, 2026 No Comments

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में…

Currency Currency Update Slider

मिडिल ईस्ट तनाव और अमेरिकी महंगाई आंकड़ों के दबाव में पाउंड कमजोर, बाजार की नजर US CPI डेटा पर

RTC Daily May 11, 2026 No Comments

वैश्विक बाजारों में सोमवार को सतर्क माहौल देखने को मिला। मिडिल ईस्ट में युद्धविराम वार्ता में जारी गतिरोध और इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी महंगाई…

About Us

At RTC Daily, we bring you the latest news and stories from around the world, keeping you informed on the issues that matter most. Our mission is to provide timely, accurate, and unbiased reporting across a wide range of topic.

Categories

  • Business
  • Market
  • Nation & World
  • Technology
  • Entertainment
  • Personal Finance
  • Economy
  • India
  • World
  • Others

Contact

  • rtcdailynews@gmail.com
rtcdaily | Designed by: www.tattvavit.com | © Copyright All right reserved by rtcdaily