कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत केंद्र सरकार रिटायरमेंट के बाद वृद्ध नागरिकों कोसोशल सिक्योरिटी के तहत व्यापक लाभ देने के ऑप्शन पर विचार कर रही है। इसके तहत EPFO से जुड़े कर्मचारी अपने PF फंड को पेंशन में बदलने का ऑप्शन पा सकते हैं, जिससे रिटायरमेंट के बाद उनकी पेंशन बढ़ सकती है। सूत्रों के अनुसार, आगामी फाइनेंशियल वर्ष 2025-26 के बजट में भी सरकारसोशल सिक्योरिटी से संबंधित घोषणाएं कर सकती है।
1. रिटायरमेंट के बाद भी PF फंड पर ब्याज मिलेगा
यदि कोई कर्मचारी रिटायरमेंट के समय महसूस करता है कि उसके पास अन्य आय के स्रोत हैं और वह पेंशन तुरंत नहीं चाहता, तो उसे पेंशन को 60-65 वर्ष की उम्र से शुरू करने का ऑप्शन मिल सकता है। इस दौरान पेंशन फंड में जमा राशि पर वार्षिक ब्याज जुड़ता रहेगा और वह उस उम्र से पेंशन प्राप्त कर सकेगा।
2. PF खाते में उच्च राशि जमा करने की व्यवस्था
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य को नियमित मासिक राशि के अलावा अपने खाते में अतिरिक्त राशि जमा करने की अनुमति देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इससे PF खाते में ज्यादा राशि जमा की जा सकेगी और रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन मिल सकेगी।
3. अधिक योगदान पर टैक्स छूट का विचार
मंत्रालय का मानना है कि कई लोग अपनी बचत को बैंक एफडी में नहीं रखते, क्योंकि उसमें ब्याज दर कम होती है। लेकिन PF खाते में जमा राशि पर 8 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज मिलता है। इसलिए, अगर उच्च राशि जमा करने की सुविधा मिलती है तो लोग अपनी भविष्य सुरक्षा के लिए PF खाते में पैसे डालना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐसे योगदानों पर टैक्स छूट देने की भी संभावना है।
4. IT सिस्टम का विस्तार करने पर विचार
वर्तमान में EPFO की प्रणाली को बैंकिंग जैसी सेवाओं के समान बनाने पर काम चल रहा है। IT सिस्टम 3.0 के जून तक पूरी होने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों को बैंकिंग जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही, सरकारसोशल सिक्योरिटी के तहत लाभों को बढ़ाने के विकल्पों पर भी काम कर रही है। EPFO और श्रम मंत्रालय के बीच इस पर नियमित चर्चा चल रही है।