Emirates Launches A350-900 Airbus in India: UAE की प्रमुख एयरलाइन अमीरात ने भारत के दो मेट्रो शहरों, मुंबई और अहमदाबाद में एयरबस A350-900 लॉन्च किया है। कई महीनों की देरी के बाद, यह सेवाएं 26 जनवरी 2025 से शुरू होंगी। मुंबई और अहमदाबाद में पुराने Boeing 777-200LR की जगह अब एडवांस टेक्नोलॉजी, पेसेंजर कम्फर्ट और फ्यूल एफिशियंसी के लिए जानी जाने वाली A350-900 उड़ान भरेगी। अमीरात मुंबई और अहमदाबाद से रोजाना कई फ्लाइट्स ऑपरेट करता है। वर्तमान में, मुंबई अमीरात का भारत में सबसे बड़ा स्टेशन है।

मुंबई में एयरबस A350-900 की पांच फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी
मुंबई में अमीरात रोजाना पांच फ्लाइट्स ऑपरेट करता है। इनमें Boeing 777-300ER/777-200LR की चार फ्लाइट्स और दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर एयरक्राफ्ट, Airbus A380-800 की एक फ्लाइट शामिल है। अब 26 जनवरी 2025 से अमीरात का नया ब्रांड A350-900 एयरक्राफ्ट Boeing 777-200LR को रिप्लेस करेगा और EK 502/503 रूट पर ऑपरेट होगा।
- EK 502 फ्लाइट: दुबई से लोकल टाइम दोपहर 1:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
- रिटर्न फ्लाइट EK 503: मुंबई से शाम 7:20 बजे उड़ान भरेगी और दुबई लोकल टाइम रात 9:05 बजे लैंड करेगी।
अहमदाबाद से दुबई की फ्लाइट सिर्फ 2.5 घंटे में
अमीरात अहमदाबाद से साप्ताहिक 9 फ्लाइट्स ऑपरेट करता है। वर्तमान में Boeing 777-200LR से संचालित EK 538/539 फ्लाइट अब 26 जनवरी 2025 से A350-900 के साथ रिप्लेस की जाएगी। अन्य दो साप्ताहिक फ्लाइट्स शनिवार और रविवार को Boeing 777-300ER/777-200LR पर ऑपरेट होंगी।
- EK 538 फ्लाइट: दुबई से रात 10:50 बजे उड़ान भरेगी और अहमदाबाद में रात 2:55 बजे लैंड करेगी।
- रिटर्न फ्लाइट: अहमदाबाद से सुबह 4:25 बजे उड़ान भरेगी और दुबई में 6:15 बजे लैंड करेगी।

अहमदाबाद में पहली प्रीमियम इकॉनमी फ्लाइट
अमीरात के A350-900 एयरक्राफ्ट के साथ अहमदाबाद में पहली प्रीमियम इकॉनमी प्रोडक्ट लॉन्च होगी। इस 312 सीट वाले एयरक्राफ्ट में 32 सीटें बिज़नेस क्लास की, 21 सीटें प्रीमियम इकॉनमी क्लास की और 259 सीटें इकॉनमी क्लास की हैं। एयरबस A350-900 को विश्व स्तर पर सबसे एडवांस और विशाल एयरक्राफ्ट्स में से एक माना जाता है। इसके आधुनिक फीचर्स न केवल पेसेंजर कम्फर्ट को बढ़ाते हैं बल्कि ऑपरेशनल इफिशियंसी में भी सुधार करते हैं। यह पुराने एयरक्राफ्ट्स की तुलना में फ्यूल खपत और कार्बन उत्सर्जन को 25% तक कम करता है।