वित्त मंत्रालय ने मुंबई में SEBI (Securities and Exchange Board of India) चेयरमैन पद के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी आवेदन 17 फरवरी 2025 तक जमा करने होंगे। वर्तमान चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का तीन साल का टेन्योर 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है।
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने कैपिटल मार्किट नियामक SEBI के चेयरमैन पद को भरने के लिए समाचार पत्रों में एडवरटाइजमेंट प्रकाशित किया है।
नया SEBI चेयरमैन – कार्यकाल
एडवरटाइजमेंट के अनुसार, SEBI चेयरमैन का टेन्योर अधिकतम पांच वर्षों का होगा या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो)।
नया SEBI चेयरमैन – सैलरी
चेयरमैन को फोल्लोविंग दो ऑप्शन में से सैलरी चुनने का अधिकार होगा:
(a) भारत सरकार के सचिव को मिलने वाले सैलरी के समान।
(b) या ₹5,62,500/- प्रति माह का एक समेकित सैलरी (बिना घर और कार के)।
माधबी पुरी बुच का टेन्योर जल्द समाप्त
वर्तमान SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का टेन्योर 28 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। उन्हें मार्च 2022 में तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था और वह SEBI की पहली महिला चेयरमैन बनीं।
हालांकि, उनका टेन्योर विवादों से घिरा रहा। हिन्डेनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप पर स्टॉक मैनिपुलेशन के आरोपों के चलते उन पर संघर्ष-हित (conflict of interest) को लेकर सवाल उठाए गए।