किसी व्यक्ति को छूने पर क्यों लगता है इलेक्ट्रिक करंट? जानिए वजह

आपने कई बार बिजली के करंट लगने के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि अचानक किसी को छूने पर तेज़ झटका लगता है? सर्दियों में ऐसा ज़्यादा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? कुछ लोगों को लगता है कि यह जादू है, जबकि कुछ लोग नहीं जानते कि ऐसा क्यों होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण। क्या यह कोई वैज्ञानिक वजह है या जादू?

किसी को छूने पर इलेक्ट्रिक शॉक क्यों लगता है?

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें किसी व्यक्ति को छूने पर बिजली का करंट महसूस होता है, तो इसके पीछे का कारण जान लें। दरअसल, यह जादू नहीं बल्कि विज्ञान है। वास्तव में, जब किसी व्यक्ति के इलेक्ट्रॉन्स की संख्या बढ़ जाती है, तो उसके शरीर में नकारात्मक चार्ज (Negative Charge) भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में, जब नकारात्मक इलेक्ट्रॉन्स किसी व्यक्ति या वस्तु में मौजूद सकारात्मक इलेक्ट्रॉन्स (Positive Electrons) को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, तो करंट जैसा महसूस होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब नकारात्मक इलेक्ट्रॉन्स सकारात्मक इलेक्ट्रॉन्स को आकर्षित करते हैं, तो किसी भी व्यक्ति या वस्तु को छूने पर इलेक्ट्रिक शॉक लगता है।

किन चीज़ों को छूने पर ज़्यादा लगता है करंट?

अब जानते हैं कि ऐसी कौन-सी चीज़ें हैं, जिन्हें छूने पर करंट ज़्यादा महसूस होता है। सर्दियों के मौसम में करंट का एहसास ज़्यादा होता है। सर्दियों में वूलन कपड़े, धातु (Metal) की वस्तुएं और नायलॉन, पॉलिएस्टर जैसे कपड़ों को छूने पर यह अनुभव होता है। इसके अलावा, बालों को छूने पर भी इलेक्ट्रिक शॉक महसूस होता है और कभी-कभी बालों में कड़कड़ाहट की आवाज़ भी सुनाई देती है। हालांकि, किसी को छूने पर किसी भी मौसम में इलेक्ट्रिक शॉक लग सकता है, चाहे वह गर्मी हो, सर्दी हो या बारिश का मौसम। लेकिन सर्दियों में यह ज़्यादा होता है। खुले बालों में भी कभी-कभी करंट जैसा महसूस होता है।

मानव शरीर द्वारा महसूस किया गया करंट इलेक्ट्रिक शॉक से ज़्यादा मजबूत हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *