अहमदाबाद-वडोदरा की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को छोड़ा गया, प्रशासन में हड़कंप

Bomb Threat : वडोदरा और अहमदाबाद में एक बार फिर बम धमकी वाले ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। वडोदरा और अहमदाबाद की स्कूलों-कॉलेजों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अहमदाबाद में करीब 16 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं।

वडोदरा की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

वडोदरा शहर की उर्मि, डी.आर. अमीन, नालंदा, जीवन साधना, शानेन स्कूल और नवयुग स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बच्चों को तुरंत घर भेज दिया। उर्मि स्कूल की हॉस्टल को भी सुरक्षा कारणों से खाली करा दिया गया है।

धमकी की जानकारी मिलते ही शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूल परिसर की जांच की जा रही है।

अहमदाबाद की किन स्कूल-कॉलेजों को मिली धमकी?

अहमदाबाद की कई प्रमुख शिक्षण संस्थाओं को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • ट्यूलिप स्कूल, बोपल
  • SGVP गुरुकुल
  • सिल्वर बेल्स स्कूल
  • निरमा यूनिवर्सिटी
  • एजी हाई स्कूल
  • जेजी इंटरनेशनल स्कूल
  • विद्यानगर स्कूल
  • दीवान बल्लुभाई स्कूल
  • सीएन स्कूल
  • खालसा लिटिल स्कूल, बापूनगर
  • एशिया स्कूल
  • DAV स्कूल
  • ए वन स्कूल
  • अंकुर इंटरनेशनल स्कूल
  • संत कबीर स्कूल, नवरंगपुरा
  • घोड़ासर की जीविबा स्कूल

वस्त्रापुर, सैटेलाइट, मकरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों की करीब 16 स्कूलों को धमकी मिलने के बाद कई स्कूलों को खाली कराया गया है और प्रशासन द्वारा सघन जांच की जा रही है।

DAV स्कूल में परीक्षा चल रही थी, जिसकी जानकारी सामने आई है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को सूचना दे दी है। स्कूल के बाहर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और अभिभावक बच्चों को लेने पहुंच रहे हैं।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

23 जनवरी 2026 को भी अहमदाबाद की कई नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें संत कबीर स्कूल की 3 शाखाएं, बोपल स्थित DPS, नवrangपुरा की सेंट जेवियर्स लोयोला, घाटलोडिया की कैलोरैक्स स्कूल, वस्त्रापुर की स्वयंम स्कूल और एप्पल ग्लोबल स्कूल शामिल थीं।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस, बम स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत सक्रिय हो गई थीं। धमकी भरे ई-मेल में लिखा था — “मोदी-शाह खालिस्तान के दुश्मन, अपने बच्चों को बचा लो।”

पहले कलेक्टर कार्यालय को भी मिली थी धमकी

बताया जा रहा है कि इससे पहले दिसंबर महीने में भी वडोदरा शहर के दिवालीपुरा क्षेत्र स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय को एक गुमनाम ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पूरे प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था और एहतियात के तौर पर कलेक्टर कार्यालय को तुरंत खाली कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *