28 दिसंबर को कोलोराडो में 55 वर्षीय गर्लफ्रेंड से करेंगे विवाह
एजेंसी, कोलोराडो
अमेज़न के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति जेफ बेजोस 60 साल की उम्र में अपनी 55 वर्षीय गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज़ से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी 28 दिसंबर को कोलोराडो के एस्पेन में होगी। शादी का खर्च लगभग 60 करोड़ डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) आंका गया है।
शादी का वेन्यू केविन कॉस्टनर की 160 एकड़ जमीन पर तय किया गया है। शादी से पहले की सभी सेलिब्रेशन पॉश सुशी रेस्टोरेंट मात्सुहिसा में होंगी, जिसे 26 और 27 दिसंबर के लिए बुक किया गया है।
बेजोस और सांचेज़ की शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया गया है। 2023 में हुई उनकी सगाई में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और क्रिस जेनर जैसे मेहमान मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि ये हस्तियां शादी में भी शिरकत करेंगी।
सांचेज़ को प्रपोज करने के लिए बेजोस ने जो रिंग दी थी, उसमें दिल के आकार का 20 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ था। लॉरेन, बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले, 2005 में हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल के साथ शादीशुदा थीं। यह शादी 13 साल चली और 2019 में दोनों का तलाक हो गया। पैट्रिक के साथ लॉरेन के दो बच्चे हैं: बेटे का नाम इवान और बेटी का नाम एला है।
जेफ बेजोस ने भी 2019 में अपनी पत्नी मैकेंज़ी स्कॉट से तलाक ले लिया था। बेजोस और मैकेंज़ी की शादी 1994 में हुई थी।