डोनाल्ड ट्रंप: डोनाल्ड ट्रंप ने संभाली अमेरिका की सत्ता, US आर्मी दूसरे देशों के युद्ध में शामिल नहीं होगी, की 15 बड़ी घोषणाएं

ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका में तेजी से बदलाव आएंगे। हम अमेरिका में घुसपैठ नहीं होने देंगे। अमेरिका First Policy पर काम करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (20 जनवरी, 2025) को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण करते समय डोनाल्ड ट्रंप पूरे action mode में नजर आए और अपने पहले ही भाषण में कई बड़ी घोषणाएं कीं। ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित किया जाएगा। Illegal immigrants को बाहर निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने मेक्सिको सीमा पर National Emergency घोषित कर दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का Golden Age अब शुरू हो गया है। आज से हमारा देश फिर से उभरेगा और पूरी दुनिया में उसका सम्मान होगा। अमेरिका फिर से बड़ा और महान बनेगा। अब अमेरिका में तेजी से बदलाव आएंगे। हम अमेरिका में घुसपैठ नहीं होने देंगे। अमेरिका First Policy पर काम करेगा। अमेरिका जल्द ही पहले से ज्यादा महान, मजबूत और असाधारण बनेगा। मैं आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रपति पद पर वापस आया हूं और आशा करता हूं कि हम एक नए रोमांचक युग की शुरुआत कर रहे हैं। देश में बदलाव की लहर है।

बाइडेन, ओबामा, जयशंकर समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद
ट्रंप के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन, पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन शामिल हुए। इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया। ट्रंप की पत्नी मेलानिया, उनकी बेटी इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर के साथ अरबपति उद्योगपति एलन मस्क, जेफ बेजोस और टिम कुक ने भी भाग लिया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषणाएं:

  1. America First Policy पर काम होगा।
  2. मेक्सिको सीमा पर National Emergency की घोषणा।
  3. अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित किया जाएगा।
  4. सभी को Freedom of Speech मिलेगा।
  5. Illegal Immigrants को बाहर निकाला जाएगा।
  6. अमेरिका में केवल दो Genders, पुरुष और महिला।
  7. पनामा कैनाल पर नियंत्रण वापस लिया जाएगा।
  8. Gulf of Mexico का नाम बदलकर Gulf of America किया जाएगा।
  9. External Revenue Service की घोषणा।
  10. मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाई जाएगी।
  11. Drill Baby Drill Policy लागू होगी।
  12. रंगभेद नहीं, प्रतिभा को प्राथमिकता।
  13. अन्य देशों पर टैक्स और टैरिफ बढ़ाएंगे।
  14. अमेरिका में कोई सेंसरशिप नहीं होगी।
  15. चीन के प्रभुत्व का अंत करेंगे।
  16. अमेरिकी सेना अपने मिशन में स्वतंत्र होगी।
  17. सेना दूसरे देशों के युद्ध में शामिल नहीं होगी।
  18. दुनिया अब अमेरिका का उपयोग नहीं कर सकेगी।
  19. अमेरिका में कानून का शासन होगा।
  20. बाइडेन द्वारा कानून के दुरुपयोग को खत्म करेंगे।
  21. अमेरिका फिर से Manufacturing Hub बनेगा।
  22. अंतरिक्ष में अमेरिका का झंडा लहराएंगे।
  23. अमेरिका के लिए कुछ भी असंभव नहीं।
  24. हम अमेरिका के दुश्मनों को हराएंगे।
  25. हम सपने देखेंगे और उन्हें पूरा करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *