पब्लिक डिमांड का असर: Sony SAB पर ‘Tenali Rama’ रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा।

Sony SAB पर पॉपुलर टीवी शो ‘Tenali Rama’ की शुरुआत दिसंबर महीने से हो रही है। चैनल की इस पहल का स्वागत करते हुए, ‘Tenali Rama’ के कई फैंस ने सोशल मीडिया पर शो का समय रात 8 बजे करने की डिमांड रखी थी। फैंस की इन रिक्वेस्ट्स के जवाब में, Sony SAB द्वारा दिसंबर महीने से रात 8 बजे इस शो को टेलीकास्ट करने का फैसला लिया गया है।

Sony SAB के अनुसार, इस सीरियल में Tenali Rama विजय नगर राज्य में वापस लौटता है और एक नए चैलेंज का सामना करता है। Tenali Rama चार छोटे बच्चों को भी गाइड करता है और विजय नगर के भविष्य के संरक्षक के रूप में उन्हें तैयार करता है। Sony SAB ने हाल ही में सीरियल का प्रोमो लॉन्च किया। प्रोमो ऑन-एयर होने के बाद से ही शो के वफादार फैंस रात 8 बजे इसके वापसी की मांग कर रहे थे।

लोगों की जबरदस्त मांग को देखते हुए, Sony SAB ने अपने शेड्यूल में बदलाव किया है और आधिकारिक रूप से शो के लिए रात 8 बजे के नए समय की घोषणा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *