BREAKING: भारत-ब्राज़ील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले – ‘आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथ’

India-Brazil Trade Deal: भारत और ब्राज़ील के संबंधों में आज (21 फरवरी) एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच द्विपक्षीय वार्ता में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी, जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई गति दे सकती है।

‘मुझे राष्ट्रपति लूला का भारत में स्वागत करते हुए खुशी’

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति लूला और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति लूला के विजन और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत-ब्राज़ील संबंधों को लंबे समय से लाभ मिला है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों नेताओं के बीच कई मुलाकातें हुई हैं और हर बार भारत के प्रति राष्ट्रपति लूला की गहरी मित्रता और विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति लूला का यह दौरा ऐतिहासिक AI Impact Summit को नई ऊर्जा देता है और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाता है।

‘व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से अधिक ले जाने का लक्ष्य’

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ब्राज़ील, लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। दोनों देश अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से अधिक तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा व्यापार सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास का प्रतीक है। राष्ट्रपति लूला के साथ आया बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी इसी विश्वास को दर्शाता है।

‘टेक्नोलॉजी और ग्लोबल साउथ पर फोकस’

प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग सिर्फ भारत और ब्राज़ील के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है। AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम में साझेदारी विकासशील देशों को नई दिशा प्रदान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *