LIVE : क्या इज़रायल-ईरान के बीच युद्ध शुरू? तेहरान समेत कई शहरों पर इज़रायल के हमले, अमेरिका भी अलर्ट

Israel Attack on Iran: लंबे समय से Israel, Iran और United States के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। युद्ध की आशंका के बीच इज़रायल के रक्षा मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई इलाकों में इज़रायली सेना ने बड़ा हमला किया है।

Israel vs Iran Attack LIVE Updates

अमेरिका भी हुआ अलर्ट

ईरान पर इज़रायल के हमले के बाद अमेरिका भी सतर्क हो गया है। संभावित ईरानी जवाबी कार्रवाई को देखते हुए अमेरिका ने कतर स्थित अपने एयरबेस को हाई अलर्ट पर रख दिया है।

तेहरान समेत कई एयरपोर्ट बने निशाना

इज़रायल के हमले में तेहरान और मेहराबाद सहित कई एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। हमला इतना भीषण था कि कई किलोमीटर दूर से धुएं के गुबार देखे जा सकते थे। ईरानी मीडिया ने भी इज़रायल के हमले की पुष्टि की है। तेहरान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया है।

हमले के बाद संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से इज़रायल ने पूरे देश में आपातकाल (स्टेट ऑफ इमरजेंसी) घोषित कर दिया है।

इज़रायल की पहली प्रतिक्रिया

इज़रायल ने कहा है कि यह कार्रवाई ईरान के संभावित हमले से बचाव के लिए की गई है। अगर यह कदम नहीं उठाया जाता, तो ईरान इज़रायल पर हमला शुरू कर सकता था।

रक्षा मंत्री का बयान

इज़रायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश पर मंडरा रहे खतरों को खत्म करने के लिए सेना ने ईरान के खिलाफ पूर्व-नियोजित कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्होंने पूरे इज़रायल में तत्काल प्रभाव से आपातकाल लागू कर दिया।

पूरे देश में सायरन की गूंज

ईरान पर हमले के बाद जवाबी हमले की आशंका में पूरे इज़रायल में सायरन बजने लगे हैं। Israel Defense Forces (IDF) के होम फ्रंट कमांड ने नागरिकों को सतर्क रहने और बम शेल्टर के पास रहने की सलाह दी है।

नागरिकों के लिए एडवाइजरी

IDF ने कहा है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें और अपने आसपास के सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें। सेना ने स्पष्ट किया कि यह एहतियाती कदम संभावित मिसाइल हमलों की तैयारी के लिए है। फिलहाल नागरिकों को सीधे शेल्टर में जाने का निर्देश नहीं दिया गया है, लेकिन सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *