पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, वी. एस. अच्युतानंदन और रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को सम्मान

पाँच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा करते हुए कुल 131 नागरिक सम्मानों को मंज़ूरी दी। इनमें पाँच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। यह सम्मान कला, खेल, साहित्य, सिनेमा, विज्ञान, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को दिया गया है।

देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए जिन नामों की घोषणा हुई है, उनमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत), प्रसिद्ध शास्त्रीय वायलिन वादक एन. राजम, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के. टी. थॉमस और चर्चित लेखक पी. नारायणन शामिल हैं। यह पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

वहीं पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल हैं, जिनमें मशहूर गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे (मरणोपरांत), सामाजिक नेता वेल्लापल्ली नटेशन और टेनिस आइकन विजय अमृतराज के नाम प्रमुख हैं। पद्म भूषण ‘उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा’ के लिए दिया जाता है।

खेल और कला जगत को भी बड़ी पहचान

पद्म श्री 2026 की सूची में देशभर के चर्चित नामों के साथ-साथ कई जमीनी स्तर पर काम करने वाले “अनसंग हीरोज़” को भी शामिल किया गया है। खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को भी यह पुरस्कार मिला है।

कला क्षेत्र में अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, शास्त्रीय गायिका त्रिप्ति मुखर्जी, तथा लोक व पारंपरिक कला से जुड़े कलाकार तरुण भट्टाचार्य और पोखिला लेखतेपी जैसे नाम शामिल हैं।

19 महिलाएँ, 6 विदेशी नागरिक और 16 मरणोपरांत सम्मान

इस वर्ष की सूची में कुल 19 महिला पुरस्कार विजेता, विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के छह लोग या विदेशी नागरिक, तथा 16 मरणोपरांत सम्मान शामिल हैं। साथ ही सामाजिक कार्य, स्वदेशी कला रूपों, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई गुमनाम नायकों को भी पहचान दी गई है।

पद्म पुरस्कार हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं और इन्हें आमतौर पर मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है



🏅 पद्म विभूषण

  • धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)
  • के. टी. थॉमस
  • एन. राजम
  • पी. नारायणन
  • वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत)

🏅 पद्म भूषण

  • अलका याग्निक
  • भगत सिंह कोश्यारी
  • कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी
  • ममूटी
  • नोरी दत्तात्रेयुडु
  • पियूष पांडे (मरणोपरांत)
  • एस. के. एम. मइलानंधन
  • शतावधानी आर. गणेश
  • शिबू सोरेन (मरणोपरांत)
  • उदय कोटक
  • वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)
  • वेल्लापल्ली नटेशन
  • विजय अमृतराज

🏅 पद्म श्री

  • ए. ई. मुथुनायगम
  • अनिल कुमार रस्तोगी
  • अंके गौड़ा एम
  • आर्मिडा फर्नांडिस
  • अरविंद वैद्य
  • अशोक खड़े
  • अशोक कुमार सिंह
  • असोख कुमार हलदार
  • बलदेव सिंह
  • भगवंदास रायकर
  • भारत सिंह भारती
  • भिकलिया लाडकिया धिंडा
  • बिश्व बंधु (मरणोपरांत)
  • बृज लाल भट्ट
  • बुद्धा रश्मि मणि
  • बुधरी टाटी
  • चंद्रमौली गद्दामनुगु
  • चरण हेम्ब्रम
  • चिरंजी लाल यादव
  • दीपिका रेड्डी
  • धार्मिक लाल चुनिलाल पांड्या
  • गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद
  • गफरुद्दीन मेवाती जोगी
  • गंभीर सिंह योंजोन
  • गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत)
  • गायत्री बालासुब्रमणियन
  • रंजनी बालासुब्रमणियन
  • गोपाल जी त्रिवेदी
  • गुदुरु वेंकट राव
  • एच. वी. हांडे
  • हैली वार
  • हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत)
  • हरिचरण सैकिया
  • हरमनप्रीत कौर भुल्लर
  • इंदरजीत सिंह सिद्धू
  • जनार्दन बापुराव बोथे
  • जोगेश देउरी
  • जुज़र वासी
  • ज्योतिष देबनाथ
  • के. पाजनिवेल
  • के. रामासामी
  • के. विजय कुमार
  • कबिंद्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत)
  • कैलाश चंद्र पंत
  • कलामंडलम विमला मेनन
  • केवल कृष्ण ठकराल
  • खेम राज सुंद्रियाल
  • कोल्लकल देवकी अम्मा जी
  • कृष्णमूर्ति बालासुब्रमणियन
  • कुमार बोस
  • कुमारसामी थंगराज
  • लार्स-क्रिश्चियन कोच
  • लियुदमिला विक्टोरोवना खोखलोवा
  • माधवन रंगनाथन
  • मगंती मुरली मोहन
  • महेंद्र कुमार मिश्रा
  • महेंद्र नाथ राय
  • ममिदाला जगदीश कुमार
  • मंगला कपूर
  • मीर हाजीभाई कासंभाई
  • मोहन नागर
  • नारायण व्यास
  • नरेश चंद्र देव वर्मा
  • निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
  • नूरुद्दीन अहमद
  • ओथुवार तिरुथनी स्वामीनाथन
  • पद्मा गुरमेट
  • पालकोंडा विजय आनंद रेड्डी
  • पोखिला लेखतेपी
  • प्रभाकर बसवप्रभु कोरे
  • प्रतीक शर्मा
  • प्रवीण कुमार
  • प्रेम लाल गौतम
  • प्रोसेनजीत चटर्जी
  • पुन्नियमूर्ति नटेशन
  • आर. कृष्णन (मरणोपरांत)
  • आर. वी. एस. मणि
  • रबीलाल टुडू
  • रघुपत सिंह (मरणोपरांत)
  • रघुवीर तुकाराम खेडकर
  • राजस्थपति कलियप्पा गौंडर
  • राजेंद्र प्रसाद
  • रामा रेड्डी ममिदी (मरणोपरांत)
  • राममूर्ति श्रीधर
  • रामचंद्र गोडबोले
  • सुनीता गोडबोले
  • रतीलाल बोरीसागर
  • रोहित शर्मा
  • एस. जी. सुशीलम्मा
  • संग्युसंग एस. पोंगेनर
  • संत निरंजन दास
  • सरत कुमार पात्र
  • सरोज मंडल
  • सतीश शाह (मरणोपरांत)
  • सत्यनारायण नुवाल
  • सविता पुनिया
  • शफी शौक
  • शशि शेखर वेम्पति
  • श्रीरंग देवबा लाड
  • शुभा वेंकटेश अयंगर
  • श्याम सुंदर
  • सिमांचल पात्रो
  • शिवशंकरी
  • सुरेश हनगवाड़ी
  • स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज
  • टी. टी. जगन्नाथन (मरणोपरांत)
  • तगा राम भील
  • तरुण भट्टाचार्य
  • टेची गुबिन
  • तिरुवारूर भक्तवत्सलम
  • त्रिप्ति मुखर्जी
  • वीझिनाथन कामकोटी
  • वेंपटी कुटुम्ब शास्त्री
  • व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत)
  • युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *