अफगानिस्तान के हमले से बौखलाया पाकिस्तान, फिर की एयरस्ट्राइक; 70 से ज्यादा तालिबानियों के मारे जाने का दावा

Afghanistan and Pakistan War Updates: Pakistan और Afghanistan के बीच बढ़ता तनाव अब युद्ध जैसी स्थिति में बदलता दिख रहा है। अफगानिस्तान के तालिबान शासकों द्वारा किए गए हमले के जवाब में पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने बीती रात काबुल सहित कई शहरों पर जोरदार एयरस्ट्राइक की। इस ऑपरेशन को पाकिस्तान ने ‘गज़ब लिल हक’ नाम दिया है।

अफगान तालिबान की ओर से सीमा पर जवाबी हमले की खबर सामने आने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने तालिबान के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया।

ऑपरेशन ‘गज़ब लिल हक’ से काबुल और कंधार में तबाही

पाकिस्तानी वायुसेना ने 27 फरवरी 2026 की सुबह अफगानिस्तान में तालिबान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी दावे के अनुसार, काबुल में दो ब्रिगेड मुख्यालय पूरी तरह नष्ट कर दिए गए। इसके अलावा कंधार में कोर मुख्यालय, गोला-बारूद डिपो और लॉजिस्टिक बेस पर भी भारी बमबारी की गई। पक्तिया प्रांत में भी एक कोर मुख्यालय को निशाना बनाया गया।

भारी जानमाल का नुकसान

पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में 72 से 133 तालिबानी लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। 80 से अधिक टैंक, आर्टिलरी और सैन्य वाहन (APC) नष्ट किए गए। तालिबान की 27 चौकियां तबाह करने का दावा किया गया है, जिनमें से 9 पर पाकिस्तानी सेना ने कब्जा करने की बात कही है।

तालिबान का जवाबी दावा

तालिबान के प्रवक्ता Zabihullah Mujahid ने इस हमले को “कायरतापूर्ण” बताया और काबुल तथा कंधार में हमले की पुष्टि की, हालांकि बड़े नुकसान से इनकार किया। इससे पहले तालिबान ने दावा किया था कि सीमा पर हुए ऑपरेशन में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।

पाकिस्तान सरकार का आक्रामक रुख

पाकिस्तान के सूचना मंत्री Ataullah Tarar ने सोशल मीडिया पर हमले की पुष्टि करते हुए इसे “सटीक और प्रभावी” कार्रवाई बताया। पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान ने बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया था, जिसके जवाब में एयरस्ट्राइक करना जरूरी हो गया था।

स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों देशों के बीच हालात गंभीर होते जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *