जेल में बंद राजपाल यादव के समर्थन में फिल्म इंडस्ट्री, पत्नी हुईं भावुक

Rajpal Yadav Wife Reaction: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। यह मामला करीब 15 साल पुराना है। साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली के एक बिजनेसमैन (मुरली प्रोजेक्ट्स) से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था।

कर्ज चुकाने में असमर्थ रहने के कारण उन्हें 5 फरवरी 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

पत्नी राधा यादव का भावुक बयान

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने मीडिया से बातचीत में भावुक होकर कहा कि इस कठिन समय में इंडस्ट्री से मिला समर्थन और प्यार उन्हें मजबूत बना रहा है। उन्होंने सभी सेलेब्रिटीज का धन्यवाद किया, जिन्होंने सिर्फ शब्दों से नहीं बल्कि आर्थिक मदद का भी ऐलान किया।

सबसे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को अपनी फिल्म में कास्ट करने और एडवांस राशि देने की पेशकश की, ताकि उन्हें कानूनी मामले में कुछ राहत मिल सके।

न सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ

अब तक करीब 14 सेलेब्रिटीज ने राजपाल यादव को आर्थिक सहायता दी है। इनमें सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव, राव इंद्रजीत सिंह, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी, केआरके और मीका सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी लोगों से राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है, जिसे राजपाल यादव ने डायरेक्ट किया था और उनकी पत्नी प्रोड्यूसर थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म निर्माण के लिए लिया गया 5 करोड़ रुपये का लोन ब्याज सहित बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया।

2018 में यह मामला कानूनी मोड़ पर पहुंचा। राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इससे पहले भी वे दो बार जेल जा चुके हैं। अंततः कोर्ट के अल्टीमेटम के बाद रकम न चुका पाने की स्थिति में उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *