मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसपैठ की और सैफ के साथ झड़प हुई। इसी दौरान सैफ को चोटें आईं। यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है।
अभिनेता की टीम द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, उनके बांद्रा स्थित आवास पर डकैती का प्रयास किया गया। “श्री सैफ अली खान के घर में डकैती का प्रयास किया गया। वह वर्तमान में अस्पताल में सर्जरी करवा रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने की अपील करते हैं। यह एक पुलिस मामला है। स्थिति पर हम आपको अपडेट देंगे,” बयान में कहा गया।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने SCREEN से बात करते हुए बताया कि रात करीब 1 बजे एक चोर ने उनके घर में घुसपैठ की। घर में मौजूद एक नानी ने चोर को देखा और शोर मचाकर सबको सतर्क किया। चोर के पास चाकू था। सैफ शोर सुनकर बाहर आए, तभी चोर ने उन पर हमला कर दिया। घटना के समय घर में और कौन मौजूद था, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
लीलावती अस्पताल के सीओओ के बयान के मुताबिक, सैफ को सुबह 3-3:30 बजे के बीच भर्ती कराया गया। उन्हें कुल छह चोटें आईं, जिनमें से एक उनकी रीढ़ के काफी करीब है। चोटों की गंभीरता का अभी पता नहीं चला है।
नीरज उत्तमानी, लीलावती अस्पताल के सीओओ ने को बताया, “सैफ अली खान को सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें छह चोटें हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट रीढ़ के करीब है। उनकी सर्जरी चल रही है। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनकी देखभाल कर रहे हैं। सर्जरी के बाद ही हम चोटों के प्रभाव का पता बता पाएंगे।”
बांद्रा डिविजन के डीसीपी ने से बातचीत में पुष्टि की, “यह सच है। डकैती का प्रयास सुबह 2:30 बजे हुआ। घुसपैठिया घर में दाखिल हुआ और निवासियों के जागने के बाद भाग गया। सैफ घायल हैं और लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन चोटें गंभीर नहीं लग रही हैं।”