सूरत में ₹575 करोड़ का सोना-चांदी बिक्री घोटाला: बिना बिल गहने बेचने वाले ज्वेलर यतीन शाह गिरफ्तार

Surat के भागल राजमार्ग स्थित ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों द्वारा किए जा रहे बड़े टैक्स चोरी घोटाले का खुलासा जीएसटी की खुफिया शाखा Directorate General of GST Intelligence (DGGI) ने किया है। लगभग ₹575 करोड़ के सोने और चांदी के आभूषण बिना बिल बेचे जाने और सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में ‘Sumit Silver’ के मालिक Yatin Sumitlal Shah को गिरफ्तार किया गया है।

बिना बिल सोना-चांदी बेचने का घोटाला उजागर

जांच में सामने आया कि ज्वेलर्स द्वारा सोने-चांदी की ईंटों (लगड़ियों) और तैयार गहनों की बिक्री बिना किसी आधिकारिक बिल के की जा रही थी। नियमों के अनुसार सोने-चांदी की लगड़ी पर 3% और आभूषणों पर लगभग 5% तक जीएसटी देना अनिवार्य है। हालांकि, संबंधित फर्म कच्चे खातों के जरिए लेन-देन दिखाकर हर महीने करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर रही थी।

गहनों पर 5% तक GST देना अनिवार्य

DGGI की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भागल क्षेत्र में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में बेहिसाबी लेन-देन के सबूत मिले। ₹575 करोड़ के टर्नओवर के बावजूद टैक्स नहीं चुकाने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में यतीन शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद सूरत के ज्वेलरी बाजार में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *