इज़रायल का ईरान पर हमला :
लंबे समय से अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति दिखाई दे रही थी। युद्ध के संकेत मिल रहे थे, तभी इज़रायल के रक्षा मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई क्षेत्रों में इज़रायली सेना द्वारा बड़ा हमला कर दिया गया है।
Israel vs Iran attack LIVE UPDATES
संयुक्त अरब अमीरात में 1 की मौत
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ईरान के मिसाइल हमले से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने इस मौत की जानकारी दी।
इज़रायल के हमले में 5 छात्राओं की मौत: ईरानी मीडिया
ईरानी मीडिया ने दावा किया कि इज़रायल ने एक स्कूल को निशाना बनाया, जिसमें पांच छात्राओं की मौत हो गई। जबकि क़तर में किए गए ईरानी हमले में 3 नागरिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे भी रिपोर्ट हैं कि अबू धाबी में एयरपोर्ट के पास हमला किया गया था।
UN तत्काल बैठक बुलाए: ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तत्काल सुरक्षा बैठक बुलाई जाए। ईरान के खिलाफ कार्रवाई रोकने की अपील की गई है।
इज़रायल का बड़ा दावा, खामेनेई और पेज़ेश्कियान को निशाना बनाया
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान को निशाना बनाया गया है। हम इन हमलों के परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं।
गल्फ देशों में एयर इंडिया ने सभी फ्लाइट्स रद्द की
युद्ध की स्थिति पैदा होने पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गल्फ देशों में संचालित सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं।
ईरान में भारतीय छात्र फंसे
ईरान में फिलहाल भारतीय छात्रों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से मांग की है कि उन्हें तुरंत ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
उत्तरी इज़रायल पर ईरान का बड़ा हमला
ईरान ने फिर इज़रायल पर हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी इज़रायल में एक 9 मंजिला इमारत पर हमला किया गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।

इज़रायल ने कहा – हम 70 हजार रिजर्व फोर्स को बुलाएंगे
ईरान के साथ भीषण युद्ध शुरू होते ही इज़रायल ने कहा है कि हम अपने 70 हजार रिजर्व फोर्स को भी बुलाएंगे।
UAE की ईरान को चेतावनी
ईरान के हमले के बाद UAE ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ईरान के हमले का हम भी जवाब देंगे।”
ईरान ने किन-किन 8 देशों पर किए हमले
अमेरिका और इज़रायल के हमले से नाराज़ ईरान ने मध्य पूर्व में विभिन्न देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उसने अब तक कुल 8 देशों में मिसाइलें दागी हैं। सूची इस प्रकार है:
- इज़रायल
- जॉर्डन
- इराक
- कुवैत
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात
- बहरीन
- क़तर
परमाणु प्रोजेक्ट पर कोई समझौता नहीं: ईरान
ईरान के एक अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा है कि अब परमाणु प्रोजेक्ट पर कोई समझौता या बातचीत नहीं होगी।
डोनाल्ड ट्रम्प ने दिखाया अपना असली रंग: रूस
अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए रूस ने बयान दिया है कि डोनाल्ड ट्रम्प खुद को शांति दूत कहते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है।
युद्ध की स्थिति में यमन का बड़ा ऐलान, लाल सागर पूरी तरह बंद
युद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए यमन ने घोषणा की है कि लाल सागर को जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यमन अब ईरान के साथ मिलकर इज़रायल और अमेरिका पर हमले कर रहा है।
यमन और लेबनान ने भी इज़रायल पर हमले शुरू किए
ईरान के कथित सहयोगी लेबनान और यमन ने भी इज़रायल पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। यमन में हौथी विद्रोहियों द्वारा कई मिसाइलें दागी जा रही हैं, जबकि लेबनान में हिज़्बुल्लाह के लड़ाके इज़रायल को निशाना बना रहे हैं।
“द सीज ऑफ खैबर” नाम से ईरान का ऑपरेशन
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन को “द सीज ऑफ खैबर” नाम दिया है।
अमेरिका ने येरुशलम में एडवाइजरी जारी की
येरुशलम में स्थित अमेरिकी दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इज़रायल में रहने वाले अमेरिकी नागरिक सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
नेतन्याहू का पहला बयान
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को अपना परमाणु प्रोजेक्ट बंद करना ही होगा। IRGC सरेंडर करे या मौत का सामना करने को तैयार रहे।
देखिए, ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद स्थिति कैसी है?

ईरान ने दिया जवाब
ईरान ने इज़रायल पर 70 से अधिक मिसाइलें दागीं। इज़रायल में लगातार सायरन बज रहे हैं। इज़रायल ने अपनी डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को सक्रिय कर दिया है।
अयातुल्ला खामेनेई ने जवाबी हमले का आदेश दिया
अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इज़रायल पर जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया है।
ईरान में इंटरनेट बंद
हमलों के बाद ईरान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
ट्रम्प का बयान
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता। हम ईरान के मिसाइल ठिकानों और परमाणु केंद्रों को नष्ट कर देंगे।
मध्य पूर्व के कई देशों में हाई अलर्ट
ईरान पर हमले के बाद मध्य पूर्व के कई देशों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इराक ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
इज़रायल का “शील्ड ऑफ जुडाह” ऑपरेशन
इज़रायल ने अपने ऑपरेशन को “शील्ड ऑफ जुडाह” नाम दिया है और ईरान पर कई मिसाइलें दागी हैं।
सम्पूर्ण देश में सायरन
हमले के बाद पूरे इज़रायल में सायरन गूंज रहे हैं। इज़रायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने नागरिकों को सतर्क रहने और बम शेल्टर के पास रहने की सलाह दी है।
नागरिकों के लिए एडवाइजरी
IDF ने कहा है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें। यह चेतावनी संभावित मिसाइल हमलों को देखते हुए जारी की गई है।
