PM Narendra Modi Instagram Reel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Instagram पर एक वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों को 7.8% की विकास दर हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक युद्ध, संकट और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
विपक्ष पर PM मोदी का निशाना
पीएम मोदी ने अपने संदेश में विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में नकारात्मकता और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत ने 7.8% की ग्रोथ हासिल की है और इस गति को बनाए रखना जरूरी है।
गैर-जरूरी विदेश यात्रा और सोना खरीदने से बचने की अपील
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘Vocal for Local’ को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने की अपील की।
उन्होंने लोगों से:
- गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने
- संभव हो तो विदेश में शादी न करने
- जरूरत न होने पर सोना न खरीदने
की अपील की।
पीएम मोदी के मुताबिक, देशवासी जितना अधिक स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे, उतनी ही भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विकसित भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपने का लक्ष्य है। उन्होंने देशवासियों की सामूहिक शक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि सही नीति और स्पष्ट नीयत के साथ भारत नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
प्रधानमंत्री अब युवाओं और आम जनता तक सीधे संदेश पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और Instagram Reels का भी सक्रिय इस्तेमाल कर रहे हैं।
