FMGE दिसंबर 2025 रिजल्ट आउट: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने 29 जनवरी को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्ज़ामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 सत्र का परिणाम घोषित कर दिया है। इस स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल हुए 43,933 उम्मीदवारों में से 10,264 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
यह परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।
📄 FMGE दिसंबर 2025 स्कोरकार्ड: कब और कहां डाउनलोड करें?
NBEMS की आधिकारिक सूचना के अनुसार, FMGE दिसंबर 2025 में शामिल उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 6 फरवरी 2026 या उसके बाद NBEMS वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से केवल छह महीने तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद इन्हें हटाया जा देगा और दोबारा जारी करने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
📝 प्रश्नपत्र की पोस्ट-एग्ज़ाम समीक्षा
NBEMS ने बताया कि परीक्षा के बाद सभी प्रश्नों की विषय विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी जांच की गई। इस प्रक्रिया में:
- एक प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाया गया, जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को अंक दिए गए।
- एक अन्य प्रश्न में दो सही उत्तर पाए गए, ऐसे में दोनों विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को अंक प्रदान किए गए।

🪪 FMGE पास सर्टिफिकेट: व्यक्तिगत सत्यापन जरूरी
NBEMS ने स्पष्ट किया है कि FMGE पास सर्टिफिकेट केवल व्यक्तिगत (इन-पर्सन) सत्यापन के बाद ही जारी किया जाएगा। सत्यापन और सर्टिफिकेट वितरण की तारीखें जल्द ही NBEMS वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।
बोर्ड ने यह भी कहा कि रिजल्ट अंतिम नहीं है, यह सत्यापन के अधीन रहेगा। साथ ही, FMGE स्कोरकार्ड को किसी भी स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) में रजिस्ट्रेशन के लिए पास सर्टिफिकेट के विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
🏥 स्टेट मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन को लेकर अहम स्पष्टीकरण
NBEMS सभी स्टेट मेडिकल काउंसिल्स को डिजिटल साइन किए गए रिजल्ट MS Excel फॉर्मेट में सीधे उपलब्ध कराएगा, ताकि पास सर्टिफिकेट का सत्यापन किया जा सके।
वेबसाइट पर उपलब्ध PDF रिजल्ट केवल उम्मीदवारों को सूचना देने के लिए है। भविष्य में NBEMS से दोबारा वेरिफिकेशन का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
⚠️ उम्मीदवारी अस्थायी, पात्रता दोबारा जांची जाएगी
NBEMS ने दोहराया कि सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पूरी तरह अस्थायी है और FMGE दिसंबर 2025 सूचना पुस्तिका में दी गई पात्रता शर्तों के अधीन है। यदि किसी भी स्तर पर अपात्रता पाई जाती है, तो रिजल्ट घोषित होने या पास सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
अनुचित साधनों के उपयोग पर NBEMS गाइडलाइंस और आपराधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
⛔ चार उम्मीदवारों के रिजल्ट रोके गए
बोर्ड ने बताया कि चार उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं, जिनके कारण उन्हें व्यक्तिगत रूप से ईमेल के जरिए सूचित किए जा रहे हैं।
☎️ FMGE हेल्पलाइन
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NBEMS हेल्पलाइन 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या NBEMS कम्युनिकेशन वेब पोर्टल के जरिए अपनी क्वेरी दर्ज करा सकते हैं।
