मनी लॉन्ड्रिंग केस में टीना अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, दोबारा समन जारी

Tina Ambani ED Summons: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द ही उन्हें नया समन जारी करेगा।

इससे पहले एजेंसी ने उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उनके उपस्थित न होने के कारण अब ED दोबारा समन भेजने की तैयारी कर रही है।

क्या है मामला?

यह पूरा मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैनहट्टन में एक लग्जरी कॉन्डोमिनियम (आलीशान संपत्ति) की खरीद और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन यानी मनी ट्रेल से जुड़ा बताया जा रहा है।

ED इस संपत्ति की खरीद में इस्तेमाल हुए धन के स्रोत और लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है।

मनी ट्रेल के आधार पर आगे बढ़ेगी जांच

जांच के तहत ED ने हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था और उनसे पूछताछ भी की थी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के कई मामलों की जांच के लिए ED ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया है।

अब एजेंसी टीना अंबानी से पूछताछ के बाद उनके जवाबों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *