गांधीनगर विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

गांधीनगर विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

Gandhinagar News:
गुजरात विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। एक अनाम ईमेल के जरिए मिली इस धमकी में दावा किया गया है कि विधानसभा सहित राज्य के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम लगाए गए हैं।

चैत्री नवरात्रि के शुरू होने से ठीक पहले इस तरह की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

सुबह 9 बजे की बैठक स्थगित

आज सुबह 9 बजे होने वाली विधानसभा की बैठक को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सभी विधायकों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

घटनास्थल पर पुलिस, ATS, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे परिसर को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर क्राइम टीम जांच कर रही है। फिलहाल पूरे गांधीनगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *