इंदौर में भीषण आग: EV चार्जिंग ब्लास्ट से 7 की मौत
Indore Fire News:
मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग का कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग के दौरान हुआ विस्फोट बताया जा रहा है।
कैसे लगी आग?
पुलिस के अनुसार, इमारत के बाहर एक EV चार्ज हो रहा था। अचानक चार्जिंग पॉइंट पर विस्फोट हुआ और आग लग गई, जो तेजी से पूरे मकान में फैल गई।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब घर में रखे 10 से अधिक गैस सिलेंडर एक के बाद एक फट गए।
ज्वलनशील सामग्री से बढ़ी आग
यह मकान मनोज पुगलिया का बताया जा रहा है, जो पॉलिमर का कारोबार करते हैं। घर में रखे केमिकल और पॉलिमर के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
बचाव कार्य
घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड और NDRF टीमों ने राहत कार्य शुरू किया।
अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।
