Israel-USA vs Iran War Updates LIVE :
अमेरिका और इजरायल अब ईरान के खिलाफ युद्ध में आक्रामक रुख अपनाते हुए नागरिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं, जिससे ईरान में भारी आक्रोश है। हाल ही में ईरान के करज क्षेत्र में अमेरिका द्वारा एक पुल पर हमला किया गया, जिससे युद्ध और भड़कने की आशंका बढ़ गई है।
🔴 कुवैत में ऑयल रिफाइनरी पर हमला
कुवैत की नेशनल ऑयल कंपनी के अनुसार, मीना अल अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया गया। इस हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई।

⚠️ ट्रम्प की नई धमकी
डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे शक्तिशाली अमेरिकी सेना ने अभी ईरान को तबाह करने की शुरुआत भी नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगला निशाना ईरान के पुल और पावर प्लांट होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नया नेतृत्व जानता है क्या करना है और इसे जल्द पूरा करना होगा।

📰 TIME मैगज़ीन का तंज
TIME मैगज़ीन ने अपने कवर पेज पर ट्रम्प की तस्वीर छापते हुए सवाल उठाया—”युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता कहां है?”

💥 ब्रिज पर हमले में 8 की मौत, 95 घायल
ईरान के अनुसार, अमेरिका और इजरायल ने करज में B1 ब्रिज पर हवाई हमला किया, जहां लोग नेचर डे मना रहे थे। इस हमले में 8 लोगों की मौत और 95 से ज्यादा लोग घायल हुए।
🖥️ UAE में Oracle डेटा सेंटर पर हमला
ईरान ने अब अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अमेज़न के बाद UAE में Oracle के डेटा सेंटर पर हमले का दावा किया गया है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इसकी पुष्टि की है।
🚨 इजरायल पर मिसाइल हमले तेज
ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। पूरे देश में सायरन बज रहे हैं और कई जगहों पर भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

