मध्य पूर्व के भीषण युद्ध का असर: सेंसेक्स में 2700 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी भी धराशायी

Indian Stock Market News:
United States-Israel और Iran के बीच चल रहे भीषण युद्ध का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है। बाजार खुलते ही प्री-ओपनिंग सत्र में सेंसेक्स करीब 2700 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी में भी 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बाद में बाजार में तेज रिकवरी भी देखने को मिली।

सेंसेक्स की क्या रही स्थिति?

आज शेयर बाजार बड़े गैप डाउन के साथ खुला। प्री-ओपन सत्र में ही सेंसेक्स शुक्रवार के 81,287 के क्लोजिंग स्तर से गिरकर सीधे 78,543 तक पहुंच गया, जो 2700 अंकों से अधिक की गिरावट दर्शाता है।

इसके बाद बाजार में तेज रिकवरी आई और सेंसेक्स फिर से 80,400 के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि ज्यादातर शेयरों पर गिरावट का असर साफ दिखाई दिया।

निफ्टी भी लुढ़का

शुक्रवार को निफ्टी 25,141 पर बंद हुआ था। लेकिन सोमवार को बाजार खुलते ही निफ्टी गिरकर सीधे 24,645 तक पहुंच गया। बाद में रिकवरी के साथ यह फिर से 24,800 के ऊपर ट्रेड करने लगा।

निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

बाजार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ। Bombay Stock Exchange (BSE) की मार्केट कैप शुक्रवार को 463.50 लाख करोड़ रुपये थी, जो सोमवार को घटकर 457.50 लाख करोड़ रुपये रह गई। यानी निवेशकों की करीब 6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई।

160 से अधिक शेयरों में लोअर सर्किट

ईरान पर हमले के बाद भारतीय बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। BSE पर सक्रिय 3660 शेयरों में से केवल 510 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2985 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

43 शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बंद हुए, जबकि 663 शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए। वहीं 162 शेयरों में लोअर सर्किट लगा।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी गहराई से दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *