क्रिप्टो ट्रेडिंग पर भी इक्विटी ट्रेडिंग जैसा टैक्स वसूला जाए, ट्रेडर्स की राय

  • मुनाफे पर लागू 30% टैक्स बजट में कम करने की मांग

मुंबई: आगामी फाइनेंसियल ईयर के बजट को लेकर क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म द्वारा किए गए एक सर्वे में भारत के क्रिप्टो ट्रेडर्स ने टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव की इच्छा जताई है। अधिकांश इन्वेस्टर्स ने क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग पर लगने वाले टैक्स रेट में कटौती की मांग की है। इसके अलावा, इक्विटी ट्रेडिंग की तरह ही क्रिप्टो ट्रेडिंग में टैक्स लागू करने की भी मांग उठी है।

ट्रेडर्स की मुख्य मांगें:
✅ क्रिप्टो ट्रेडिंग से हुए मुनाफे पर 30% टैक्स अधिक
✅ TDS (ट्रांजैक्शन पर 1%) को भी किया जाए कम
✅ टैक्स स्ट्रक्चर को अधिक फ्लेक्सिबल बनाया जाए

सर्वे में भाग लेने वाले 67% इन्वेस्टर्स ने ऊंचे टैक्स रेट को एक बड़ी चिंता बताया। वहीं, 85% लोगों ने सरकार से मांग की कि क्रिप्टो ट्रेडिंग से होने वाले मुनाफे पर लगने वाले 30% टैक्स और 1% TDS को बजट में कम किया जाए।

क्रिप्टो टैक्स को लेकर सर्वे के नतीजे:

🔹 44% इन्वेस्टर्स ने 0-10% टैक्स रेट का समर्थन किया।
🔹 32.5% ने 10-20% टैक्स रेट को स्वीकार्य बताया।
🔹 17% लोगों ने क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट्स पर कोई टैक्स नहीं लगाने की बात कही।

इसके अलावा, 66% ट्रेडर्स ने सुझाव दिया कि शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट्स के आधार पर इक्विटी मार्केट की तरह ही क्रिप्टो टैक्सेशन लागू किया जाए।

अब देखने वाली बात होगी कि भारत सरकार बजट में इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *