Singer Nisar Wayanad Passes Away: भारतीय गायक निसार वायनाड का 5 सितंबर को दुबई की एक अस्पताल में 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अजमान में होने वाले एक म्यूजिकल कार्यक्रम में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई।
तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती
केरल के वायनाड जिले के कंबलक्कड़ निवासी निसार का असली नाम निसार अरोट इब्राहिम था। वह अगस्त में संगीत कार्यक्रमों की एक सीरीज के लिए UAE पहुंचे थे। शनिवार को अचानक तेज बुखार आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुबई और सऊदी अरब में उनके आगे भी कई म्यूजिकल शो होने वाले थे।
गंभीर संक्रमण और Organ Failure बना वजह
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, निसार की मौत का प्रमुख कारण Acidosis बताया गया है। रिपोर्ट में गंभीर संक्रमण के कारण Systemic Inflammatory Response Syndrome (SIRS) और Organ Failure का भी जिक्र है। गंभीर संक्रमण की वजह से शरीर में सूजन और अंगों के काम करना बंद करने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
उडित नारायण जैसे आवाज के लिए थे मशहूर
निसार वायनाड अपने Mappilapattu परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई मलयालम एलबम्स में गाने के साथ अभिनय और प्लेबैक सिंगिंग भी की थी। उनकी आवाज की तुलना अक्सर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण से की जाती थी।
निसार ने बहरीन में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में खुद उदित नारायण के साथ स्टेज शेयर किया था। अपने वतन वायनाड से लगाव के कारण उन्होंने अपने नाम के साथ ‘वायनाड’ जोड़ा था।
उनके अचानक निधन से UAE में रह रहे मलयाली समुदाय और संगीत जगत में शोक की लहर है।
