BRICS में भारत की एक्सपोर्ट उड़ान, चीन सबसे बड़ा खरीदार

भारत के कोर BRICS देशों को निर्यात में तेज उछाल आया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अगस्त 2026-27 में चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 14.9 अरब डॉलर था। इन चार देशों की भारत के कुल निर्यात में हिस्सेदारी भी 8.1% से बढ़कर 9.2% हो गई।

चीन सबसे बड़ा बाजार

चीन को भारत का निर्यात 39% बढ़कर 9.6 अरब डॉलर पहुंच गया। दक्षिण अफ्रीका में सबसे तेज 58% की वृद्धि दर्ज हुई। वहीं ब्राजील को निर्यात 13% और रूस को 11% बढ़ा।

जापान, इटली और दक्षिण कोरिया में भी तेजी

BRICS के बाहर भी भारतीय निर्यात में मजबूत वृद्धि रही। जापान को निर्यात 43% बढ़कर 3.43 अरब डॉलर, इटली को करीब 30% बढ़कर 3.92 अरब डॉलर और दक्षिण कोरिया को 22% बढ़कर 3.21 अरब डॉलर हो गया।

BRICS का हुआ विस्तार

BRICS में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, UAE और सऊदी अरब जुड़े, जबकि इंडोनेशिया 2025 में शामिल हुआ। इसके अलावा बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पार्टनर देश बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *